17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Meeting with CMD BSNL."

CMD BSNL के साथ मीटिंग...

कल दिनांक 07.05.2019 को BSNLEU के प्रतिनिधियों की CMD BSNL के साथ मीटिंग हुई।
कॉम पी अभिमन्यु, GS, कॉम स्वपन चक्रबोर्ति, Dy.GS और कॉम आर एस चौहान, VP(CHQ)  मीटिंग में शामिल हुए। निम्न मुद्दों पर चर्चा हुई। 

(a)  सर्कल्स के विलय और रिटायरमेंट की आयु सीमा 60 से 58 करने से संबंधित अखबार की रिपोर्ट:

कुछ दिन पूर्व डेक्कन हेराल्ड अखबार में न्यूज़ प्रकाशित हुई थी कि BSNL के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने निर्णय लिया है कि छोटे सर्कल्स का बड़े सर्कल्स में विलय कर दिया जाएगा, जैसे कि छत्तीसगढ़ का मध्यप्रदेश में विलय। अखबार में यह रिपोर्ट भी है कि बोर्ड ने रिटायरमेंट की आयु सीमा भी 60 से घटा कर 58 करने का निर्णय लिया है। CMD BSNL से इस संबंध में स्पष्टीकरण चाहा गया। इसके जवाब में CMD BSNL ने बताया कि अखबार में प्रकाशित जानकारी में किंचित भी सत्यता नही है। 


(b)  NTR सर्किल के मुद्दों का निदान न होने बाबद:

चूंकि, CMD BSNLके पास डायरेक्टर (एच आर) का भी पदभार है, BSNLEU के प्रतिनिधियों ने उन्हें NTR सर्किल के ज्वलंत और काफी समय से लंबित मुद्दों का निराकरण नही होने बाबद और साथ ही CGM, NTR के असहयोग पूर्ण रवैये से अवगत कराया। प्रतिनिधियों ने संवेदनशील पोस्ट्स पर पदस्थापना में CVC की गाइडलाइन्स के उल्लंघन की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। PGM (pers.) द्वारा NTP/NTR से "पिक एन चूज" आधार पर BSNL कॉर्पोरेट ऑफिस में किए गए स्थानांतरण का मुद्दा भी CMD BSNL के समक्ष उठाया गया। उन्होंने इस प्रकरण का संज्ञान लेने का आश्वासन दिया।