Hindi translation of "Meeting of the Wage Negotiation Committee of the Non-Executives held."
नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स-non executives की वेतन वार्ता समिति-Wage Negotiation Committee की मीटिंग- Meeting आयोजित की गई।
एयूएबी-AUAB और सीएमडी, बीएसएनएल-CMD, BSNL के बीच हुई सहमति के परिणाम स्वरूप वेतन वार्ता समिति-Wage Negotiation Committee की मीटिंग आज प्रिंसिपल जनरल मेनेजर (पर्स) श्री आरके गोयल-Shri RK Goyal, Principal General Manager(Pers) की अध्यक्षता में हुई । साथी अनिमेष मित्रा, प्रेसिडेंट-Com. Animesh Mitra, President, साथी पी.अभिमन्यु, जनरल सेक्रेटरी-Com. P.Abhimanyu, General Secretary, साथी स्वपन चक्रवर्ती, डेप्यूटी जनरल सेक्रेटरी, Com. Swapan Chakaravarty, Deputy General Secretary, साथी पी.अशोक बाबू, पूर्व उपाध्यक्ष-Com. P. Ashok Babu, former Vice President और साथी संतोश कुमार, सर्कल सेक्रेटरी, केरल सर्कल, Com. Santosh Kumar, Circle Secretary, Keral Circle ने बीएसएनएलईयू-BSNLEU की ओर से मीटिंग में भाग लिया।
साथी इस्लाम अहमद, प्रेसिडेंट-Com. Islam Ahmed, President, साथी चंदेश्वर सिंह, जनरल सेक्रेटरी-Com. Chandeshvar Sing, General Secretary और साथी के.एस. शेषाद्री-Com. KS Sheshadri, Deputy General Secretary ने एनएनएफटीई-NFTE की ओर से मीटिंग में भाग लिया । सुश्री अनीता जौहरी, सीनियर जनरल मेनेजर(एसआर)-Ms. Anita Johri, Senior General Manager(SR) ने सभी का स्वागत किया और चर्चा शुरू की । नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के वेतन संशोधन के संबंध में डीपीई-DPE के दिशा-निर्देशों पर पहले चर्चा की गई ।
- स्टाफ की ओर से तत्कालीन संचार राज्य मंत्री श्री मनोज सिन्हा-Shri Manoj Sinha, the then Minister of State for Communications और तत्कालीन सचिव, दूरसंचार, सुश्री अरुणा सुंदरराजन-Ms. Aruna Sundar Rajan, the then Secretary, Telecom. और उनके द्वारा के वेतन पुनरीक्षण-Wage Revision के संबंध में दिए गए आश्वासनों के बारे में चर्चा की याद रखी गई । उन्होंने पुरजोर मांग की कि एक लाभकारी वेतन संशोधन-Beneficial Wage Revision का निपटारा किया जाना चाहिए ।
- प्रबंधन पक्ष-Management Side की ओर से कंपनी की वित्तीय स्थिति-Financial Position of Company को आंकड़ों के साथ समझाया गया था।
- स्टाफ पक्ष-Staff Side की मांग के आधार पर प्रबंधन पक्ष इस बात पर सहमत हुआ कि वेतन संशोधन के परिणाम स्वरूप कोई ठहराव-Stagnation या वेतन में कमी-Pay Reduction नहीं होगा ।
- चर्चा के बाद प्रबंधन पक्ष ने और आंकड़े लाने का आश्वासन दिया जिसके आधार पर आगे चर्चा होगी।
*वेतन वार्ता समिति-Wage Negotiation Committee की अगली मीटिंग-Meeting दिनांक 03.12.2021 के 14:00 बजे होगी।*
bsnleuchq@gmail.com 