17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Meeting between the AUAB and the CMD BSNL held on 04.07.2019."

AUAB और CMD BSNL के बीच 04.07.2019 को मीटिंग सम्पन्न...

कल AUAB के प्रतिनिधियों ने श्री पी के पुरवार, CMD BSNL से मुलाकात कर विस्तार से चर्चाएं की। BSNLEU, NFTE, SNEA, AIBSNLEA, BSNL MS के महासचिव व AIGETOA, ATM and BSNL OA के प्रतिनिधि शामिल हुए।

AUAB के प्रतिनिधियों ने BSNL के राजस्व में वृद्धि के उद्देश्य से "BSNL आपके द्वार" अभियान के तीव्रता के साथ क्रियान्वयन करने के 03.07.2019 को AUAB की मीटिंग में लिए गए निर्णय से CMD BSNL को अवगत कराया। CMD BSNL ने इसकी प्रशंसा की और बताया कि BSNL कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा भी इस कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने सलाह दी कि बकाया राशि की वसूली हेतु भी प्रयास किए जाएं। CMD BSNL ने बताया कि अकेले EB ब्रांच में ही रु 3000 करोड़ की वसूली योग्य बकाया राशि (आउटस्टैंडिंग अमाउंट) है। उन्होंने स्क्रैप मटेरियल के निपटान का भी आग्रह किया, जिससे कि कुछ राशि प्राप्त हो सके। 

प्रतिनिधियों ने CMD BSNL के संज्ञान में लाया कि BSNL के FTTH कनेक्शन की जबरदस्त मांग है और इसके जरिए कंपनी आकर्षक राजस्व प्राप्त कर सकती है। साथ ही, उन्होंने बताया कि आवश्यक उपकरण और स्टोर्स व मटेरियल उपलब्ध नही है, फलस्वरूप BSNL मांग अनुसार FTTH कनेक्शन उपलब्ध नही करवा पा रहा है। CMD BSNL ने कहा कि इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

AUAB के प्रतिनिधियों ने DoT द्वारा ALTTC की जमीन पर कब्जा करने की कार्यवाही पर कड़ा प्रतिरोध दर्ज कराते हुए कहा कि वें इसके विरोध में आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे। CMD BSNL ने कहा कि इस संबंध में DoT को यथोचित तरीके से सूचित किया जाएगा।

AUAB के प्रतिनिधियों ने CMD BSNL को बताया कि इलेक्ट्रिसिटी बिल्स का भुगतान न होने की वजह से बड़ी संख्या में BTS बंद होते जा रहे हैं और विगत 6 माह से कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को भी वेजेस का भुगतान नही हुआ है। उन्होंने ध्यान दिलाया कि सेवाओं में तीव्र गति से गिरावट आ रही है, इस दिशा में शीघ्र ही कुछ किया जाना जरूरी है। CMD BSNL ने बताया कि कोई भी बैंक लोन देने के लिए तैयार नही है, किन्तु वें बैंक लोन हेतु पुरजोर प्रयास कर रहे हैं, जिससे कि स्थिति में सुधार हो सके।

BSNL से BBNL का मेंटेनेंस कार्य छीन लिए जाने के मुद्दे पर CMD BSNL ने बताया कि BSNL को मेंटेनेंस कार्य के एवज में प्राप्त राशि बेहद कम है और BBNL इसमें वृद्धि करने को तैयार नही है। अतः इस कार्य को जारी रखने में BSNL की भी रुचि नही है, क्योंकि यह कार्य फायदेमंद नही है। साथ ही, CMD BSNL ने बताया कि BSNL ने अलाभप्रद स्थिति में चल रहे 17000 एक्सचेंजेस के संचालन के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है।