17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Meeting between the AUAB and the BSNL Management."

AUAB और BSNL मैनेजमेंट के बीच मीटिंग....
AUAB और BSNL मैनेजमेंट के बीच आज 10.00 am पर मीटिंग सम्पन्न हुई। मैनेजमेंट की ओर से श्री अरविंद वडनेरकर, डायरेक्टर (HR), श्री शीतला प्रसाद, डायरेक्टर (CM) व श्री ए एम गुप्ता ,GM (HR) उपस्थित थे। AUAB की ओर से BSNLEU, NFTE, SNEA, AIBSNLEA, FNTO, BSNLMS, SNATTA, ATM BSNL, BSNL OA और TOA BSNL के जनरल सेक्रेटरीज/ प्रतिनिधि ने मीटिंग में शिरकत की। मीटिंग में   18-10-2019 की भूख हड़ताल हेतु दिए गए AUAB के मांग पत्र में शामिल मुद्दों पर चर्चा की गई। मैनेजमेंट पक्ष की ओर से सूचित किया गया कि कैबिनेट द्वारा BSNL के रिवाइवल पैकेज पर इस माह की 23 तारीख के आस पास निर्णय लिए जाने की संभावना है। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि, एक बार ज्यों ही कैबिनेट द्वारा द्वारा BSNL का रिवाइवल पैकेज क्लियर कर दिया जाएगा, बैंक्स BSNL को क्रेडिट देने के लिए आगे आएंगे और इससे BSNL के रिवाइवल के लिए माकूल स्थिति निर्मित होगी। AUAB के प्रतिनिधियों ने सितंबर 2019 के वेतन का भुगतान न होने पर अत्यंत नाराजगी व्यक्त की। साथ ही, उन्होंने सेवा की गुणवत्ता में सुधार, खर्च में कटौती और कंपनी के राजस्व में वृद्धि से सम्बद्ध मुद्दे भी उठाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की छंटनी हेतु जारी पत्र और साथ ही उनके वेजेस का भुगतान न करने की वजह से संचालन और संधारण (operation and  maintenance ) कार्य विपरीत रूप से प्रभावित हो रहे हैं। मैनेजमेंट पक्ष ने विश्वास दिलाया कि सितंबर 2019 के वेतन का भुगतान 23.10.2019 को कर दिया जाएगा और भूख हड़ताल वापस लेने का आग्रह किया। AUAB के प्रतिनिधियों ने कहा कि वेतन का भुगतान कम से कम 21.10.2019 तक कर दिया जाए। इसी बीच, यह बताया गया कि CMD 3.00 pm पर AUAB से मुलाकात करेंगे। अतः मीटिंग समाप्त की गई।