17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Meeting between the AUAB and the Additional Secretary, Telecom."

AUAB के प्रतिनिधियों और एडिशनल सेक्रेटरी, टेलीकॉम के बीच मीटिंग सम्पन्न...

AUAB के प्रतिनिधियों ने श्री अंशु प्रकाश, एडिशनल सेक्रेटरी से मिल कर समयबद्ध वार्तालाप हेतु गठित कमिटी जिस तरीके से सम्पन्न हुई, उसकी कड़े शब्दों में शिकायत की। साथ ही उन्होंने 03.12.2018 को सम्पन्न मीटिंग में माननीय संचार राज्य मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासनों के क्रियान्वयन में किए जा रहे विलंब की भी कड़े लहजे में शिकायत की। तत्पश्चात, AUAB की  एडिशनल सेक्रेटरी के साथ विस्तार से चर्चा हुई। एडिशनल सेक्रेटरी द्वारा दिए गए जवाब निम्नानुसार है।

 

(1) 3rd पे रिवीजन:

कैबिनेट और संबंधित मंत्रालय 15% फिटमेंट के साथ देना स्वीकार नही करेंगे क्योंकि बीएसएनएल की वित्तीय स्थिति इतनी अधिक सैलरी भुगतान की अनुमति नही देती है।  AUAB और बीएसएनएल मैनेजमेंट को स्वीकार्य योग्य प्रस्ताव देना चाहिए। अगले सप्ताह पुनः एडिशनल सेक्रेटरी से मीटिंग होगी।

 

(2) बीएसएनएल के लिए 4G स्पेक्ट्रम:

नीति आयोग और डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर (DoE) के बीएसएनएल को 4G स्पेक्ट्रम के आवंटन के संबंध में अपने अलग विचार हैं। फिर भी, बीएसएनएल को 4G स्पेक्ट्रम के आवंटन हेतु फरवरी 2019 के प्रथम सप्ताह में संभावित टेलीकॉम कमीशन की मीटिंग में आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के लिए DoT द्वारा पूर्ण प्रयास किए जाएंगे।  


(3) वास्तविक मूल वेतन पर पेंशन कॉन्ट्रिब्यूशन का भुगतान:

डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर ने कुछ स्पष्टीकरण चाहें हैं जिसका जवाब बीएसएनएल को प्रस्तुत करना है । बीएसएनएल द्वारा 1-2 दिन में स्पष्टीकरण प्रेषित करने का आश्वासन दिया गया है।  


(4) पेंशन रिवीजन:

इस मुद्दे पर बेहद उपयोगी वार्ता हुई। एडिशनल सेक्रेटरी ने  बीएसएनएल के गठन के समय बीएसएनएल कर्मियों को पेंशन भुगतान से संबंधित जारी किए गए डाक्यूमेंट्स की कॉपीज मांगी है। बीएसएनएल मैनेजमेंट उन्हें डाक्यूमेंट्स शीघ्र उपलब्ध कराएगा।

अगले सप्ताह AUAB और एडिशनल सेक्रेटरी के बीच पुनः मीटिंग होगी।