Hindi translation of "Meeting between CMD BSNL and the representatives of the AUAB."
CMD BSNL और AUAB के प्रतिनिधियों के बीच मीटिंग...
आज दिनांक 28.03.2019 को AUAB के प्रतिनिधियों और श्री अनुपम श्रीवास्तव, CMD BSNL के बीच मीटिंग सम्पन्न हुई। श्रीमती सुजाता रे, डायरेक्टर (HR) भी उपस्थित थीं। मीटिंग में कॉम पी अभिमन्यु, GS, BSNLEU व कन्वेनर, कॉम चंदेश्वर सिंह,GS,NFTE व चेयरमैन, कॉम सेबेस्टिन,GS,SNEA, कॉम प्रह्लाद राय,GS,AIBSNLEA, कॉम पाठक,AGS,AIGETOA, कॉम सुरेश कुमार, GS,BSNL MS, कॉम रेवती प्रसाद, AGS,BSNL ATM एवं कॉम कबीर दास, GS,BSNL OA शामिल हुए। निम्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
(1) FR 17 A के अंतर्गत ब्रेक इन सर्विस लागू करना
AUAB द्वारा CMD BSNL को पहले ही लिखा जा चुका है कि CDA रूल्स में प्रावधान नही होने से FR 17 A के अंतर्गत बीएसएनएल कर्मियों पर ब्रेक इन सर्विस लागू नही किया जा सकता है। आज की मीटिंग में AUAB के प्रतिनिधियों ने जोर दे कर कहा कि इस मुद्दे पर मैनेजमेंट द्वारा त्वरित कार्यवाही हो। CMD BSNL और डायरेक्टर (HR) ने इस संबंध में शीघ्र ही यथोचित कार्यवाही करने बाबद आश्वस्त किया।
(2) वेतन कटौती में गलत गणना
AUAB के प्रतिनिधियों ने ध्यान दिलाया कि 3 दिवसीय हड़ताल की वेतन कटौती गलत गणना के आधार पर की गई है। 3 दिन के वेतन की गणना एक माह में 28 दिन का वेतन मान कर की गई है। जबकि यह गणना एक माह में 30 दिन मान कर की जानी चाहिए। इसकी वजह से कर्मचारियों के वेतन से ज्यादा राशि काटी गई है। इसके अलावा तीन दिन कटौती की राशि की गणना में मूल वेतन व DA ही शामिल किया जाना चाहिए। किन्तु काफी स्थानों पर यह गणना गलत तरीके से की गई है। CMD BSNL और डायरेक्टर (HR) ने इस पर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
(3) मार्च टू संचार भवन : बीएसएनएल कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा उत्तेजित करनेवाले निर्देश जारी
बीएसएनएल कॉर्पोरेट ऑफिस के एस आर ब्रांच द्वारा सभी CGMs को मार्च टू संचार भवन में शामिल होने वाले कर्मचारियों पर " नो वर्क नो पे " का सिद्धान्त लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। AUAB के प्रतिनिधियों ने ध्यान दिलाया कि नियम के अनुसार रैली में शामिल होने वाले कर्मचारियों पर " नो वर्क नो पे " का सिद्धान्त लागू नही किया जा सकता है। इस पर प्रतिक्रिया स्वरूप, डायरेक्टर (HR) ने बताया कि इस तरह के निर्देश जारी हुए हैं, इस बाबद उन्हें कोई जानकारी नही है। यदि ऐसा है तो वें इसका संज्ञान लेंगी।
CMD BSNL ने AUAB के प्रतिनिधियों को सूचित किया कि मार्च 2019 के वेतन का भुगतान समय पर होगा। उन्होंने यह भी बताया कि वेतन भुगतान बीएसएनएल द्वारा अर्जित रेवेन्यू से ही किया जा रहा है।
bsnleuchq@gmail.com 