Hindi translation of "Meeting between CMD BSNL and the AUAB on 3rd Pay Revision issue."
CMD BSNL और AUAB के बीच 3rd पे रिवीजन के मुद्दे पर मीटिंग...
10.01.2019 को सम्पन्न मीटिंग में एडिशनल सेक्रेटरी, टेलीकॉम ने AUAB को निर्देशित किया था कि वह 3rd पे रिवीजन के मुद्दे पर BSNL मैनेजमेंट से चर्चा कर अगले सप्ताह पुनः उनसे मीटिंग हेतु मिलें। तदनुसार CMD BSNL और AUAB के बीच आज मीटिंग हुई। मीटिंग में डायरेक्टर (HR) भी उपस्थित थीं। AUAB की ओरसे कॉम पी अभिमन्यु, GS/BSNLEU व कन्वेनर, कॉम चंदेश्वर सिंह,GS/NFTE व चेयरमैन, कॉम सेबेस्टिन,GS/SNEA, कॉम प्रह्लाद राय,GS/AIBSNLEA, कॉम रविशिल वर्मा,GS/AIGETOA, कॉम सुरेश कुमार, GS/BSNL MS, कॉम रेवती प्रसाद,AGS/BSNL ATM, एवं कॉम एच पी सिंह,Dy GS/BSNL OA मौजूद थे। 3rd पे रिवीजन के मुद्दे पर चर्चा हुई। AUAB के प्रतिनिधियों ने जोरदार तरीके से मांग की कि 3rd पे रिवीजन का निराकरण 15% फिटमेंट के साथ ही हो। CMD BSNL ने भी कहा कि BSNL मैनेजमेंट भी अपने पूर्व प्रस्ताव पर अडिग है, जिसके अनुसार 3rd पे रिवीजन का सेटलमेंट 15%फिटमेंट के साथ ही होना चाहिए। AUAB ने ध्यान दिलाया कि पार्लियामेंट इलेक्शन हेतु अधिसूचना मार्च के महीने में कभी भी जारी हो सकती है और ऐसी स्थिति में 3rd पे रिवीजन के निराकरण के लिए बहुत ही कम समय उपलब्ध रहेगा। AUAB के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट रूप से यह भी चेताया कि समय रहते आशानुरूप सेटलमेंट न होने की स्थिति में AUAB को पुनः आंदोलन शुरू करने के लिए विवश होना पड़ेगा।
bsnleuchq@gmail.com 