03 - Feb - 2023

Hindi translation of "Meeting between CMD BSNL and GS, BSNLEU."

सीएमडी, बीएसएनएल और महासचिव, BSNLEU के बीच बैठक।

साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव ने आज श्री पी.के.पुरवार, सीएमडी, बीएसएनएल से मुलाकात की और कर्मचारियों और कंपनी को प्रभावित करने वाले कई मुद्दों पर चर्चा की। चर्चा का विवरण नीचे दिया गया है  : 

 

1.  एमटीएनएल का बीएसएनएल के साथ विलय। 

बीएसएनएल के साथ एमटीएनएल के विलय पर अंतिम निर्णय लेने से पहले BSNLEU ने पहले ही सीएमडी, बीएसएनएल को पत्र लिखा है, जिसमें मांग की गई है कि मान्यता प्राप्त यूनियनों के विचारों की सुनवाई की जाए। इस मुद्दे पर आज चर्चा की गई है । महासचिव, BSNLEU ने दृढ़ता से दोहराया कि बीएसएनएल को 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की एमटीएनएल की वित्तीय देयता को लेने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि बीएसएनएल द्वारा एमटीएनएल के नेटवर्क की बहाली के लिए जो निवेश किया जाना है, उसका भुगतान सरकार द्वारा किया जाना चाहिए। महासचिव ने यह भी मांग की कि मानव संसाधन मुद्दों पर अंतिम निर्णय लेने से पहले मान्यता प्राप्त यूनियनों के विचारों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। इसका जवाब देते हुए, सीएमडी, बीएसएनएल ने कहा कि, कैबिनेट ने एमटीएनएल नेटवर्क को बहाल करने के उद्देश्य से बीएसएनएल को 1,800 करोड़ रुपये देने का निर्णय पहले ही ले लिया है। उन्होंने आगे कहा कि, बीएसएनएल प्रबंधन और डीओटी के बीच विलय के तौर-तरीकों पर चर्चा चल रही है और आश्वासन दिया है कि मान्यता प्राप्त यूनियनों के विचारों को सुना जाएगा। 

 

2. बीएसएनएल की 4G और 5G सेवा का आरंभ । 

 बीएसएनएल की  4G और 5G सेवा के आरंभ के संबंध में, BSNLEU बार-बार प्रबंधन को अत्यधिक देरी पर अपनी चिंताओं को व्यक्त कर रहा है। आज की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया था। सीएमडी, बीएसएनएल ने जवाब दिया कि, उन्हें उम्मीद है कि इस साल जुलाई/अगस्त में टीसीएस द्वारा 4G उपकरणों की आपूर्ति की जाएगी और अब से एक साल बाद 4G उपकरणों की स्थापना पूरी हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि, टीसीएस द्वारा आपूर्ति की जाने वाली सभी 1 लाख 4G साइट 5G संगत होंगी। 

 

3.  खेलकर्मियों के लिए नीतिसंग्रहण-(Sports Compendium), नए जेटीओ आरआर, आदि को जारी करने में प्रबंधन की मनमानीपूर्ण कार्रवाई। 

महासचिव ने अपनी गहरी चिंता व्यक्त की कि, प्रबंधन कर्मचारियों को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर, मान्यता प्राप्त यूनियनों से परामर्श किए बिना, मनमाने ढंग से निर्णय ले रहा है। उन्होंने बताया कि खेल कर्मियों के लिए नीतिसंग्रह और नए जेटीओ भर्ती नियम को अंतिम रूप दिया गया है और मान्यता प्राप्त यूनियनों से परामर्श किए बिना जारी किया गया है। महासचिव ने दृढ़ता से मांग की कि, प्रबंधन को मान्यता प्राप्त यूनियनों के विचारों को सुने बिना, कर्मचारियों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर अंतिम निर्णय नहीं लेना चाहिए। सीएमडी, बीएसएनएल ने इस विचार पर सहमति जताई और इन मुद्दों पर गौर करने का आश्वासन दिया। 

 

4. बीएसएनएल स्थानांतरण नीति के नियम 9 में किए गए संशोधनों की समीक्षा करने के लिए एक संयुक्त समिति बनाने के लिए आश्वासन का लागू न करना। 

बीएसएनएल प्रबंधन ने मनमाने ढंग से बीएसएनएल स्थानांतरण नीति के नियम 9 में संशोधन किया है। इन संशोधनों से कर्मचारियों, विशेष रूप से डीआर जेई को परेशानी हो रही है। सीएमडी, बीएसएनएल ने आश्वासन दिया है कि इन संशोधनों की समीक्षा के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया जाएगा। हालांकि, इस आश्वासन को लागू नहीं किया गया है। BSNLEU ने संशोधनों की समीक्षा के लिए इस संयुक्त समिति के गठन की मांग करते हुए बार-बार पत्र लिखा है। इस मुद्दे को आज की बैठक में फिर से महासचिव ने उठाया। सीएमडी, बीएसएनएल ने इस मुद्दे पर निदेशक (एचआर) के साथ चर्चा करने का सुझाव दिया और वह इस मामले के बारे में निदेशक (एचआर) को भी बताएंगे। 

 

5. डीआर  जेई का नियम 8 के तहत स्थानांतरण - एनई-I और एनई-II सर्किलों द्वारा कॉर्पोरेट कार्यालय निर्देशों का कार्यान्वयन नहीं। 

एनई-I और एनई-II सर्किलों में डीआर जेई की संख्या जेई की स्वीकृत शक्ति से दोगुना है। हालांकि, ये दोनों सर्कल मामले पर कॉरपोरेट कार्यालय के निर्देशों को लागू करने से इनकार कर रहे हैं। BSNLEU इस मुद्दे पर सीएमडी, बीएसएनएल से पहले ही चर्चा कर चुका है। कई पत्र पहले ही लिखे जा चुके हैं। आज की बैठक में इस मुद्दे पर एक बार फिर चर्चा की गई है। सीएमडी, बीएसएनएल ने उत्तर दिया कि, एनई-I और एनई-II दोनों सर्किलों ने कहा है कि, इन सर्किलों में विशाल भौगोलिक क्षेत्र हैं और इसलिए डीआर जेई के नियम 8 के स्थानान्तरण को लागू करने में कठिनाइयाँ हो रही हैं। सीएमडी, बीएसएनएल ने आश्वासन दिया कि कॉर्पोरेट कार्यालय मार्च, 2023 में एनई- I और एनई-II सर्किलों को संख्या की मंजूरी की समीक्षा करने के लिए एक बैठक करेगा। लेकिन, महासचिव ने इस पर दुख जताया। उन्होंने एनई-Iऔर एनई-II सर्किलों  के डीआर जेई की पीड़ा के बारे में बताया और मांग की कि समीक्षा तुरंत की जानी चाहिए, मार्च, 2023 में नहीं । सीएमडी, बीएसएनएल ने इसे स्वीकार किया। 

 

6.  जनरल मैनेजर, लुधियाना द्वारा प्रतिशोध की कारवाई। 

लुधियाना के कुख्यात जनरल मैनेजर श्री पंचोक दोर्जे के लिए कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा पहले ही स्थानांतरण आदेश जारी किया जा चुका है। हालांकि, अभी तक उसे कार्यमुक्त नहीं किया गया है। इस अवसर का उपयोग करते हुए, श्री पंचोक दोर्जे, कई प्रतिशोधी आदेश जारी कर रहे हैं जैसे कर्मचारियों का स्थानांतरण, आदि। BSNLEU ने इस संबंध में सीएमडी, बीएसएनएल को पहले ही एक बहुत विस्तृत पत्र लिखा है। आज की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई। सीएमडी, बीएसएनएल ने जवाब दिया कि श्री पंचोक दोर्जे की कार्यमुक्ति बीमारी के कारण ज़्वाइन न होने के कारण नहीं हुई है। जहां तक प्रतिशोधात्मक निर्णय का संबंध  है, श्री पंचोक दोर्जे के, कार्यालय स्थानांतरण आदेश जारी करने के बाद, सीएमडी बीएसएनएल ने सुझाव दिया कि नए जनरल मैनेजर के ज्वाइन होने के बाद उन मुद्दों को उठाया जा सकता है। सीएमडी, बीएसएनएल ने आगे आश्वासन दिया कि वास्तविक मामलों की समीक्षा की जाएगी।