Hindi translation of "Meeting between AUAB and the CMD BSNL, held on 07-11-2019."
AUAB और CMD BSNL के बीच 07-11-2019 को मीटिंग सम्पन्न....
06.11.2019 को सम्पन्न AUAB की मीटिंग में लिए गए निर्णय अनुसार कल, 07-11-2019 को AUAB के लीडर्स ने श्री पी के पुरवार, CMD BSNL से मुलाकात की। इस मीटिंग में BSNLEU, NFTE, SNEA, AIBSNLEA, FNTO, BSNL MS, SNATTA, ATM BSNL और BSNLOA के महासचिवों/ प्रतिनिधियों ने शिरकत की। मैनेजमेंट की ओर से श्री अरविंद वडनेरकर, डायरेक्टर (HR) भी उपस्थित रहे। मीटिंग में AUAB के प्रतिनिधियों ने मांग की कि BSNL को अपनी 4G सेवाएं अविलंब शुरू करना चाहिए। उन्होंने संज्ञान में लाया कि वोडाफोन द्वारा भारत से अपना व्यवसाय समाप्त करने की पूर्ण संभावना है। ऐसे अवसर पर BSNL को इतनी बेहतर स्थिति में होना चाहिए कि वह वोडाफोन से बड़ी संख्या में ग्राहकों को खींच सके, AUAB ने मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि उपभोक्ता की मांग पर FTTH कनेक्शन की उपलब्धता हेतु तत्परता के साथ कदम उठाए जाएं। AUAB लीडर्स द्वारा यह भी ध्यान में लाया गया कि कंपनी की इतनी तैयारी होना चाहिए कि VRS के क्रियान्वयन पश्चात उपजी कार्याधिकता, जिसकी पूर्ण संभावना है, से निपटा जा सके। CMD BSNL द्वारा 4G सेवा शुरू करने हेतु किए जा रहे प्रयासों बाबद जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि BSNL की 4G सेवा मार्च 2020 तक शुरू होगी। लेकिन उन्होंने अन्य मुद्दों को ले कर कोई रिस्पांस नही दिया। AUAB के प्रतिनिधियों ने CMD BSNL से अक्टूबर 2019 के वेतन के त्वरित भुगतान और साथ ही कर्मचारियों के वेतन से किए गए कटौत्रे की राशि संबंधित संस्थाओं को प्रेषित करने हेतु पुरजोर तरीके से अनुरोध किया। इस पर, CMD BSNL ने कहा कि वें इस संबंध में कोई आश्वासन नही दे सकते हैं। इस मीटिंग पश्चात AUAB लीडर्स ने चर्चा की और 14.11.2019 को आगामी रणनीति तय करने हेतु अगली मीटिंग करने का निर्णय लिया।
bsnleuchq@gmail.com 