Hindi translation of "Meet the Members Campaign - 01st to 15th September - Implement it successfully."
Meet the Members -सदस्यों से मुलाक़ात अभियान - 1 से 15 सितंबर : अभियान को सफल बनायें ।
बीएसएनएलईयू-BSNLEU का देशव्यापी "meet the members-सदस्यों से मुलाक़ात” अभियान आज से शुरू हो गया है और इस महीने की 15 तारीख तक चलेगा । बीएसएनएलईयू की हैदराबाद सीईसी की बैठक में बीएसएनएल पर किए जा रहे हमलों के साथ-साथ देश के पूरे सार्वजनिक क्षेत्र पर हो रहे हमलों और इन हमलों के खिलाफ लड़ने की जरूरत के बारे में कर्मचारियों को अवगत कराने के लिए इस तरह के अभियान का आयोजन करने का फैसला किया गया ।
इस अभियान के दौरान हमारे सर्कल और जिला यूनियन के नेताओं और कार्यकर्ताओं की टीमें बनानी चाहिए और सभी कर्मचारियों से मिलना चाहिए । सीएचक्यू पहले ही एक pamphlet-पत्रिका भेज चुका है । इस पत्रिका को कर्मचारियों को वितरित किया जाए और उन्हें इसके बारे में पूरी जानकारी देनी चाहिये । सर्कल यूनियनों से अनुरोध है कि वे एक विस्तृत कार्यक्रम तैयार करें और इस अभियान को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए जिला यूनियनों की मदद करें । इस कार्यक्रम के पूरा होने पर सर्कल सचिवों को सीएचक्यू को विस्तृत रिपोर्ट भेजनी चाहिए जिसमें निम्नलिखित जानकारी देनी चाहिए ।
A. इस अभियान में भाग लेनेवाले साथियों की संख्या ।
B. कितने कर्मचारियों से मुलाक़ात की गई ।
C. वितरित किए गए पत्रिका-pamphlets की संख्या ।
D. अभियान अंतर्गत आयोजित की गई मीटिंग की संख्या ।
E. हमारे अभियान के बारे में कर्मचारियों की प्रतिक्रिया ।
सभी सर्कल और ज़िला यूनियनों से अनुरोध है कि इस अभियान को सफलतापूर्वक लागू किया जाए।
bsnleuchq@gmail.com 