30 - Jul - 2021

Hindi translation of "Medical Insurance Policy implemented - one more achievement of BSNLEU."

मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी का कार्यान्वयन - BSNLEU की एक और उपलब्धि।

दिनांक 15.05.2021 को बीएसएनएलईयू-BSNLEU ने प्रबंधन को पत्र लिखकर इच्छुक कर्मचारियों के लिए चिकित्सा बीमा योजना-Medical Insurance पॉलिसी लागु करने की मांग की थी । बीएसएनएलईयू-BSNLEU ने निदेशक (एचआर)- Director (HR) से इस मामले पर चर्चा की। इसके बाद प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई की और आज कोर्पोरेट कार्यालय-Corporate Office ने बीएसएनएल-BSNL कर्मचारियों के लिए चिकित्सा बीमा योजना-Medical Insurance Policy लागू करने के लिए पत्र जारी किया है। इस योजना की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं : 

 

  1. यह योजना को बीएसएनएल कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी - २०२१ - BSNL Employees Insurance पॉलिसी-2021 कहा जाएगा। यह योजना दिनांक 01.09.2021  से चालू हो जाएगी । 
  2. नॉन-एक्ज़ीक्यूटिव-Non-Executive कर्मियों के  लिए पॉलिसी राशि - कर्मचारी, पति या पत्नी और 3 बच्चों से मिलकर एक परिवार के लिए 5 लाख रुपये है।
  3. प्रीमियम राशि-Premium Amount 6100 रुपये + 18% जीएसटी-GST. मिलाकर रु. 7,198 होगा ।
  4. माता या पिता को शामिल करने के बाद प्रीमियम - Premium 9,000 रुपये है और माता-पिता दोनो को सामिल करने के लिए प्रीमियम-Premium 9,600 रुपये है। इसी तरह सास-ससूर को भी शामिल किया जा सकता है। 
  5. इच्छुक नॉन-एक्ज़ीक्यूटिव-Willing Non-executive कर्मचारी 10 लाख रुपये तक की अपनी पॉलिसी राशि को टॉप-अप कर सकते हैं ।
  6. ई5-E5 वेतनमान में अधिकारियों के लिए पॉलिसी- policy राशि 10 लाख रुपये है।
  7. यह मेडिकल इंश्योरेंस - Medical Insurance मौजूदा बीएसएनएल एमआरएस ( BSNL MRS ) के अतिरिक्त होगा।

 

बीएसएनएलईयू-BSNLEU ने इस मामले पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए निदेशक (मानव संसाधन) - Director, HR और श्री ए.एम. गुप्ता, सीनियर जनरल मेनेजर(ऐड्मिन)-Senior General Manager (Admin) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को हार्दिक धन्यवाद दिया।