19 - Dec - 2022

Hindi translation of "Mazdoor Kisan Rally to be organised at New Delhi on 05th April, 2023 – mobilise maximum number of comrades from each circle."

05 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली में मजदूर किसान रैली आयोजित की जाएगी - प्रत्येक सर्कल से अधिक से अधिक संख्या में साथियों को जुटाएं।

जैसा कि पहले ही सूचित किया जा चुका है, निजीकरण, विनिवेश और मोदी सरकार की अन्य सभी कॉरपोरेट-परस्त, मज़दूर-विरोधी और किसान-विरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ दिनांक 05.04.2023 को नई दिल्ली में एक विशाल मज़दूर किसान रैली का आयोजन किया जा रहा है। BSNLEU के अखिल भारतीय केंद्र ने कल दिनांक 18.12.2022 को ऑनलाइन चर्चा की और इस रैली में बीएसएनएल कर्मचारियों को बड़े पैमाने पर जुटाने का फैसला किया है।  अतः सभी सर्किल यूनियनों से अनुरोध है कि इस रैली में अपने-अपने सर्किलों से अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारी लायें।  अखिल भारतीय केंद्र की बैठक में 04 व 05 अप्रैल, 2023 को दूर-दराज से आने वाले साथियों के लिए दिल्ली में आवास की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है।  सर्किल सचिवों से अनुरोध है कि वे प्रतिभागियों के लिए यात्रा टिकट बुक करने के लिए तुरंत कदम उठाएं।