Hindi translation of "May Day 2019 - Organise "Save BSNL - Save Nation" rallies at all circle and district head quarters."
मई दिवस 2019- सर्किल और डिस्ट्रिक्ट मुख्यालयों पर "बीएसएनएल बचाओ, देश बचाओ" रैलीज आयोजित करें...
BSNLEU के ऑल इंडिया सेन्टर की आज सम्पन्न मीटिंग ने सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स से इस वर्ष मई दिवस, सर्किल और डिस्ट्रिक्ट मुख्यालयों पर "बीएसएनएल बचाओ, देश बचाओ" रैलीज आयोजित कर मनाने हेतु आव्हान करने का निर्णय लिया है। रैलीज की शुरुआत BSNLEU का झंडा फहरा कर की जाए। अधिक से अधिक संख्या में सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। रैलीज का उपयोग आम जनता के बीच सरकार की BSNL विरोधी नीतियों के खिलाफ और एक पब्लिक सेक्टर कंपनी के रूप में BSNL की सुदृढ़ता की जरूरत हेतु प्रभावी अभियान चलाने हेतु किया जाए। इन रैलीज के माध्यम से, 4G स्पेक्ट्रम आवंटन, BSNL के रिवाइवल हेतु वित्तीय सहायता, वेज रिवीजन, पेन्शन रिवीजन, असेट्स (संपत्ति) का BSNL को स्थानांतरण, BSNL की भूमि प्रबंधन नीति का अनुमोदन, VRS का विरोध आदि मुद्दों पर प्रभावशाली तरीके से प्रकाश डाला जाए।
bsnleuchq@gmail.com 