Hindi translation of "Massive March to Sanchar Bhawan on 05.04.2019."
संचार भवन पर 05.04.2019 को विशाल मार्च...
सरकार BSNL को खत्म करने के लिए सोच समझ कर कदम उठा रही है, जिससे कि रिलायंस जियो के लिए सम्पूर्ण टेलीकॉम मार्किट पर कब्ज़ा करना आसान हो सके। DoT, जो कि BSNL की एडमिनिस्ट्रेटिव मिनिस्ट्री है, सरकार के BSNL को खत्म करने के निर्णयों को बहुत ही सावधानीपूर्वक (meticulously) लागू कर रही है। सरकार और DoT द्वारा की गई कार्यवाहियों ने आज BSNL को ऐसी चिंताजनक स्थिति में ला खड़ा कर दिया है, कि कर्मचारियों को वेतन मिलना भी संभव नही हो पा रहा है। DoT द्वारा BSNL को अपने ऑपरेशनल खर्च (OPEX) हेतु बैंक लोन लेने की अनुमति भी नही दी जा रही है। BSNL द्वारा सरकार के लिए किए गए कार्यों का रु 2500 करोड़ का भुगतान भी BSNL को DoT द्वारा जानबूझ कर नही किया जा रहा है। फंड्स की कमी के चलते, BSNL बिजली बिल्स का भुगतान भी नही कर पा रहा है, जिसकी वजह से एक्सचेंज और BTS के इलेक्ट्रिक कनेक्शन विच्छेदित हो चुके हैं। फलस्वरूप, सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। AUAB ने विगत 3 दिनों में इन सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार विमर्श कर यह निर्णय लिया है कि सरकार और DoT के षड्यंत्रों का देश की जनता के समक्ष पर्दाफाश किया जाए। अतः, AUAB ने 05.04.2019 को " मार्च टू संचार भवन " आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय भी लिया गया है कि इस रैली को संबोधित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों के लीडर्स को आमंत्रित किया जाए। सभी सर्किल और जिला सचिवों से अनुरोध है कि रैली हेतु बड़ी तादाद में कर्मचारियों को संगठित कर, इसे ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करें।
bsnleuchq@gmail.com 