Hindi translation of "Massive hunger strike throughout the country on 25.11.2019, on the crucial issues related to VRS and other burning problems."
VRS और अन्य महत्वपूर्ण ज्वलंत मुद्दों के लिए 25.11.2019 को देश भर में व्यापक (massive) भूख हड़ताल...
BSNLEU द्वारा 20.11.2019 से होने वाली 3 दिवसीय भूख हड़ताल वापिस लिए जाने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की जा चुकी है। AUAB के सभी घटकों में भूख हड़ताल करने के मुद्दे पर आम सहमति न बन पाने की वजह से कार्यक्रम त्यागना पड़ा। फिर भी, BSNLEU ने महसूस किया कि VRS से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और कर्मचारियों के अन्य ज्वलंत मुद्दों के लिए आंदोलनात्मक कार्यक्रम करना जरूरी है। विगत दो दिनों में, आंदोलन कार्यक्रम आयोजित करने के लिए नॉन एग्जीक्यूटिव्ज की सभी ट्रेड यूनियन्स से संपर्क किया गया। परिणामस्वरूप, विभिन्न संगठन 25.11.2019 को कॉर्पोरेट ऑफिस, सर्किल और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर एक दिवसीय भूख हड़ताल आयोजित करने के लिए सहमत हुए। BSNLEU का अन्य ट्रेड यूनियन्स को इस भूख हड़ताल से दूर रखने का कोई उद्देश्य नही है। सभी संगठन, जो VRS के प्रकरण में हो रहे अन्याय और अन्य मुद्दों के खिलाफ अपनी आवाज उठाने के इच्छुक हैं, 25.11.2019 को भूख हड़ताल करने हेतु साथ आए हैं। सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स से अनुरोध है कि वें अन्य सहभागी संगठनों से त्वरित संपर्क कर 25.11.2019 को, एक दिवसीय हड़ताल व्यापक तौर पर आयोजित करें।
bsnleuchq@gmail.com 