04 - Oct - 2021

Hindi translation of "March to SSA & BA offices – organise the programme powerfully tomorrow."

बीएसएनएलईयू-BSNLEU, एआईबीडीपीए-AIBDPA और बीएसएनएलसीसीडब्ल्यूएफ-BSNLCCWF की समन्वय समिति-Co-ordination कमिटी के आह्वान के अनुसार कर्मचारियों और पेंशनधारियों की महत्वपूर्ण मांगों के निपटारे की मांग को लेकर कल *दिनांक 05.10.2021 के दिन एसएसए-SSA और बिज़नेस एरिया-Business Area कार्यालयों पर कूच-March का आयोजन किया जाना है। सीएचक्यू-CHQ ने सभी सर्कल-Circle और जिला-District Unions - यूनियनोंसे इस कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से आयोजित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान किया । इस कार्यक्रम में बीएसएनएलईयू-BSNLEU, एआईबीडीपीए-AIBDPA और बीएसएनएलसीसीडब्ल्यूएफ-BSNLCCWF के सभी साथियों को जुटाया जाना चाहिए । सीएचक्यू को रिपोर्ट और फोटो अवश्य भेजें।

 

मांग की सूची - Charter of Demands 

(1) सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण बंद करें ।

(2) हर माह की अंतिम तिथि को वेतन वितरित करें ।

(3) बीएसएनएल कर्मचारियों के लिए तीसरा वेतन संशोधन करें ।

(4) वेतन संशोधन से अलग करके पेंशन संशोधन को 15% फिटमेंट के साथ लागू करें ।

(5) लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड सेवाओं के रखरखाव की एसएलए आधारित आउटसोर्सिंग को रद्द करें।

(6) सीधे भर्ती किए गए कर्मचारियों को 30% अधिवर्षता लाभ-superannuation Benefits लागू करें ।

(7) विभिन्न एलआईसीई-LICE तुरंत आयोजित करें ।

(8) संविदा-ठेका कर्मियों के बकाया वेतन का तत्काल भुगतान करें ।

(9) पुनर्गठन के नाम पर पदों की संख्या को कम न करें ।

(10) सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मेडिकल बिलों को अविलंब निपटाएं ।

(11) ठेका कर्मियों की छंटनी बंद करें और पहले से छंटनी किए गए संविदा कर्मियों को फिर से काम दें। 

(12) दिहाड़ी मजदूरों के लिए 7वीं सीपीसी वेतनमान लागू करें ।

(13) डीआर जेई-DR JE और अन्य कर्मचारियों के नियम 8 तबादलों का निपटारा करें ।

(14) नॉन-एक्ज़ीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए ई-1 वेतनमान लागू करें, जिसे बीएसएनएल प्रबंधन समिति द्वारा पहले ही अनुमोदित कर चुका है।

(15) ठहराव-stagnation की समस्या को हल करने के लिए एक नई पदोन्नति नीति-New Promotion Policy लागू करें ।