17 - Sep - 2020

Hindi translation of "March to PMO on 06.03.2019."

06.03.2019 को पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) पर मार्च...

AUAB की कल सम्पन्न मीटिंग में 06.03.2019 को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तक मार्च निकालने का निर्णय लिया गया है। मीटिंग में यह भी निर्णय लिया गया है कि यह मार्च नई दिल्ली के करीबी सर्कल्स के एग्जीक्यूटिव्ज व नॉन एग्जीक्यूटिव्ज को संगठित कर निकाला जाए। CHQ, BSNLEU का यूपी (वेस्ट), यूपी (ईस्ट), हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के कॉमरेड्स से अनुरोध है कि इस मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। हमारे पास उपलब्ध समय बेहद कम है, अतः इन सर्किल यूनियन्स के सर्किल सेक्रेटरीज से निवेदन है कि वें मोबिलाइज करने व मार्च को सफल बनाने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाएं।