Hindi translation of "Management is singing the old song - Get prepared for serious struggles to settle Wage Revision."
प्रबंधन पुराना राग आलाप रहा है - वेतन संशोधन पाने के लिए गंभीर संघर्षों के लिए तैयार हो जाओ।
जैसा कि पहले ही सूचित किया जा चुका है वेतन वार्ता समिति की एक बैठक कल 10-06-2022 को आयोजित की गई थी। हम 5% फिटमेंट के साथ वेतन संशोधन की मांग कर रहे हैं । हालांकि प्रबंधन पुराना राग आलाप रहा है। वे बता रहे हैं कि बीएसएनएल घाटे में चल रही कंपनी होने के कारण तीसरे वेतन पुन:निरीक्षण समिति (3rd PRC) की सिफारिशों के अनुसार बीएसएनएल के कर्मचारी वेतन संशोधन के लिए पात्र नहीं हैं । पूरा देश जानता है कि कर्मचारियों की वजह से नहीं बल्कि सिर्फ सरकार की नीतियों के कारण बीएसएनएल घाटे में चलती कंपनी बन गई है । इसलिए कर्मचारियों को वेतन संशोधन से इनकार करना इस दलील पर कि कंपनी घाटे में चल रही है सिर्फ़ धोखा है। इन परिस्थितियों में वेतन वार्ता समिति की बैठकें मात्र एक औपचारिकता बन गई हैं । बैठकें हो रही हैं लेकिन परिणाम नहीं आ रहा है। अब, कर्मचारियों को यह समझना चाहिए कि 5% फिटमेंट के साथ वेतन संशोधन को गंभीर संघर्षों के बिना निपटाया नहीं जा सकता है। AUAB ने 14-06-2022 को ट्विटर अभियान आयोजित करने और माननीय सांसदों और माननीय मंत्रियों को ज्ञापन सौंपने का आह्वान किया है। यदि प्रबंधन वेतन संशोधन मुद्दे को सुलझाने के लिए आगे नहीं आता है तो AUAB संघर्ष तेज करेगा । इन परिस्थितियों में, BSNLEU कर्मचारियों से स्थिति की गंभीरता को महसूस करने और AUAB के सभी को आह्वान को बड़े पैमाने पर लागू करने का आग्रह करता है। 'ट्विटर अभियान' और 'ज्ञापन प्रस्तुत करना' को एक बड़ी सफलता बनाएं । वेतन संशोधन पाने के लिए संघर्षों के गंभीर रूपों के लिए तैयार रहें ।
bsnleuchq@gmail.com 