17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Management holds Exploratory Meeting for conducting the 8th Membership Verification."

8वां सदस्यता सत्यापन करवाने हेतु प्रबंधन द्वारा प्रारंभिक मीटिंग आयोजित की गई...
8वां सदस्यता सत्यापन करवाने हेतु आज कॉर्पोरेट ऑफिस में प्रारंभिक मीटिंग आयोजित की गई। श्री ए एम गुप्ता, GM(SR) ने मीटिंग की अध्यक्षता की। कॉम पी अभिमन्यु, जीएस और कॉम स्वपन चक्रबोर्ति, डिप्टी जीएस ने BSNLEU का प्रतिनिधित्व किया। मीटिंग में 8वां सदस्यता सत्यापन पोस्टपोन करने हेतु कुछ ही यूनियन्स ने मांग की। किन्तु BSNLEU और NFTE सहित सभी प्रमुख यूनियन्स ने जोर दे कर कहा कि सदस्यता सत्यापन पोस्टपोन नही किया जाए। प्रबंधन पक्ष द्वारा 8वें सदस्यता सत्यापन हेतु संभावित समयावधि (time schedule) निर्धारित की गई। इस निर्धारित समयावधि अनुसार 8वें सदस्यता सत्यापन हेतु अधिसूचना 03.06.2019 को जारी कर दी जाएगी और परिणाम 18.09.2019 को घोषित किए जाएंगे। BSNLEU और NFTE, दोनों ही यूनियन ने मांग की कि अधिसूचना जारी होने के बाद तीन माह की अवधि में सत्यापन की प्रक्रिया प्रबंधन द्वारा पूर्ण की जानी चाहिए। प्रबंधन ने इस पर विचार करने हेतु सहमति प्रदर्शित की।