Hindi translation of "Maintenance of services and manpower deployment after implementation of VRS – circle and district secretaries are requested to send inputs to the CHQ."
VRS लागू होने के पश्चात सेवाओं का रखरखाव और मानव बल (man power) की तैनाती- सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से CHQ को इनपुट्स प्रेषित करने का अनुरोध...
AUAB की 06.02.2020 को सम्पन्न मीटिंग में VRS लागू होने के पश्चात सेवाओं का रखरखाव और मानव बल (man power) की तैनाती आदि पर विचार विमर्श किया गया। यह निर्णय लिया गया कि फील्ड यूनिट्स से इनपुट्स प्राप्त कर 2 सप्ताह पश्चात होने वाली AUAB की मीटिंग में इस पर चर्चा की जाए। अतः, सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से अनुरोध है कि वें सेवाओं का रखरखाव और मानव बल प्रबंधन ( ट्रांसफर आदेश, यदि कोई हो, सहित) पर इनपुट्स और अन्य संबंधित विवरण CHQ को तत्काल भेजें, जिससे कि यह AUAB की आगामी मीटिंग में लिया जा सके।
bsnleuchq@gmail.com 