17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Maintaining lively communication with the grass root level workers - Circle Secretaries are requested to kindly note."

जमीनी स्तर के कर्मचारियों से जीवंत संपर्क बनाएं रखें- सर्किल सेक्रेटरीज कृपया नोट करें...

CHQ द्वारा विभिन्न कैडर इश्यूज और सर्कल्स से प्राप्त मुद्दों को प्रबंधन के साथ निरंतर रूप से टेक अप किया जा रहा है। इन मुद्दों पर कॉर्पोरेट ऑफिस को लिखे गए पत्रों और कॉरपोरेट ऑफिस में विभिन्न अधिकारियों से हुई चर्चा का विवरण नियमित रूप से CHQ वेबसाइट पर अपडेट किया जा रहा है। हिंदी भाषी सर्कल्स के साथियों की सुविधा के लिए सभी मैटर का हिंदी में अनुवाद कर तत्परता के साथ CHQ वेबसाइट पर अपडेट किया जा रहा है। प्रमुख सूचनाएं/ मुद्दों पर हो रही प्रगति बाबद सर्किल सेक्रेटरीज और सेंट्रल ऑफिस बेयरर्स को व्हाट्सएप के जरिए भी जानकारी प्रेषित की जा रही है। किन्तु यह "दुःखद सच्चाई" है कि "कुछ सर्कल्स" में CHQ द्वारा प्रेषित जानकारी जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं तक नही पहुंच पा रही है। इस वजह से ऐसे सर्किल में आम कर्मचारी विभिन्न मुद्दों पर हो रही प्रगति से अनभिज्ञ ही रहते हैं। यह संगठन के लिए अच्छी स्थिति नही है। अतः सभी सर्किल सेक्रेटरीज से अनुरोध है कि वें CHQ से प्राप्त सभी जानकारियां तत्परता के साथ डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज को प्रेषित करें। जहां आवश्यक हो वहां प्रादेशिक भाषा में अनुवाद भी करें। सभी सर्किल सेक्रेटरीज यह भी सुनिश्चित करें कि सभी जानकारियां डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज द्वारा ब्रांच सेक्रेटरीज को भी तत्काल भेजी जा रही है। आने वाले दिन बेहद महत्वपूर्ण है। यूनियन के लिए सभी मुद्दों की उल्लेखनीय प्रगति से कर्मचारियों को अवगत करा कर पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। अतः सर्किल सेक्रेटरीज से अनुरोध है कि वें आम कर्मचारियों के साथ जानकारियों का जीवंत आदान प्रदान करने में सहयोग करें।