15 - Apr - 2025

Hindi translation of "Madhya Pradesh circle BSNLEU holds it's successful circle conference at Narasinghpur."

BSNLEU मध्य प्रदेश सर्कल ने नरसिंहपुर में अपना सफल सर्कल सम्मेलन आयोजित किया।

BSNLEU, मध्य प्रदेश सर्कल का सर्कल सम्मेलन 12 और 13 अप्रैल, 2025 को नरसिंहपुर में आयोजित किया गया। पहले दिन आयोजित सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को सीआईटीयू नेता साथी बादल सरोज, श्री विनोद कुमार, जनरल मेनेजर (मानव संसाधन), सीजीएम कार्यालय, साथी प्रकाश शर्मा, सहायक महासचिव और साथी बीएस रघुवंशी, सर्कल सचिव ने संबोधित किया। साथी  पी अभिमन्यु, महासचिव ने 13 अप्रैल, 2025 को सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने वेतन संशोधन के सबसे ज्वलंत मुद्दे पर हुए नवीनतम घटनाक्रमों की रिपोर्ट दी। महासचिव ने नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी बात की, जैसे पदोन्नति नीति में भेदभाव को दूर करना, परिवहन भत्ते में संशोधन और नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स को मोबाइल हैंडसेट लागत की प्रतिपूर्ति। महासचिव ने बताया कि कैसे सरकार ने स्वदेशी तकनीक के नाम पर बीएसएनएल की 4G लांचिंग में बाधा उत्पन्न की है, जबकि वही सरकार अब एलन मस्क के स्टारलिंक के रूप में विदेशी तकनीक को बड़े पैमाने पर अनुमति दे रही है। उन्होंने साथियों से "क्यूबा रिलीफ फंड" के लिए उदारतापूर्वक दान करने और बीएसएनएल में 20-05-2025 को होने वाली आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। ​​