17 - Nov - 2020

Hindi translation of "Lunch Hour Demonstrations and Gate Meetings to be organised on 19.11.2020."

19.11.2020 को भोजन अवकाश में प्रदर्शन और गेट मीटिंग्स का आयोजन....

आठ यूनियन्स और एसोसिएशन्स, जिनके द्वारा BSNL में 26 नवंबर, 2020 को BSNL में आम हड़ताल आयोजित की जा रही है, के आव्हान पर 19.11.2020 को भोजन अवकाश में प्रदर्शन और गेट मीटिंग्स आयोजित करना है। CHQ, BSNLEU के सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से, अन्य यूनियन्स और एसोसिएशन्स से समन्वय स्थापित करने और कार्यक्रम को पूर्ण सफलता के साथ आयोजित करने का अनुरोध करता है।

भोजन अवकाश में प्रदर्शन और गेट मीटिंग्स, दोनों ही में, कर्मचारियों को सहमत कराने और आम हड़ताल में व्यापक सहभागिता के लिए प्रेरित करने का एक अच्छा अवसर है। अतः, सर्किल और डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स से तत्परता पूर्वक कार्यवाही का अनुरोध है। प्रत्येक कर्मचारी से मिलें और उन्हें प्रदर्शन और गेट मीटिंग्स में शामिल होने के लिए समझाएं।