Hindi translation of "Lift the ban on Compassionate Ground Appointments (CGA) – BSNLEU once again writes to the CMD BSNL."
अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियों-Compassionate Ground Appointments पर लगाये गये प्रतिबंध-ban के बारे में बीएसएनएलईयू-BSNLEU ने एक बार फिर सीएमडी, बीएसएनएल-CMD, BSNL को पत्र लिखा है ।
अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियों -Compassionate Ground Appointments पर रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध अप्रैल, 2019 से तीन साल के लिए है। बीएसएनएलईयू-BSNLEU पहले ही इस अनुकंपा आधारित नियुक्तियों-CGA पर लगे प्रतिबंध का विरोध पत्र क्रमांक (BSNLEU पत्र BSNLEU/512 (सीजीए) दिनांक 10.04.2019 द्वारा कर चुका है। करीब 80,000 कर्मचारी पहले ही वीआरएस-VRS पर जा चुके हैं। इसलिए, प्रबंधन-Management अब यह नहीं कह सकता कि बीएसएनएल-BSNL में अधिशेष स्टाफ-surplus staff है। इसके अलावा बीएसएनएल के 250 से अधिक कर्मचारियों की कोविड-19 के कारण मृत्यु हो चुकी है। बीएसएनएल प्रबंधन-BSNL Management का फर्ज बनता है कि वह कोविड पीड़ितों के परिवारों के आश्रितों में से किसी एक को नौकरी दे। इसलिए बीएसएनएलईयू-BSNLEU ने एक बार फिर सीएमडी, बीएसएनएल-CMD, BSNL को पत्र लिखकर मांग की है कि अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियों-Compassionate Ground Appointments पर लगी रोक-ban तत्काल हटाया जाए।
bsnleuchq@gmail.com 