09 - Oct - 2021

Hindi translation of "Lakhimpur Kheri murder of farmers – Chief Justice of India says that the investigation is not going on well."

लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या : भारत के मुख्य न्यायाधीश इंडिया - Chief Justice of India का कहना है कि जांच ठीक नहीं चल रही है।

 

दिनांक 03.10.2021 को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे किसानों पर अपनी एसयूवी से प्रहार किया। चार किसानों को एसयूवी से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया गया। इस मामले में आठ लोगों की मौत हो गई थी । अभी तक यूपी पुलिस ने हत्या के आरोपी आशीष मिश्रा को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने हत्या के आरोपियों को समन जारी कर थाने में पेश होने को कहा है। कल इस मामले की सुनवाई करते हुए भारत के सर्वोच्च अदालत के मुख्य न्यायाधीश श्री एनवी रमण ने पूछा था कि क्या यह हत्या के आरोपी की जांच का तरीका है? * श्री एनवी रमण ने कहा कि जांच ठीक से नहीं चल रही है । * उन्होंने जांच को संभालने वाली पुलिस टीम में विश्वास की कमी भी व्यक्त की और इन अधिकारियों को रखने का कोई मतलब नहीं है ऐसी टिप्पणी भी की है । भारत के मुख्य न्यायाधीश ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि इस मामले में सबूत नष्ट न हो । 

[स्रोत: इकनॉमिक टाइम्स दिनांक 09.10.2021]