Hindi translation of "Lack of progress in submitting memorandum to the MPs."
सांसदों (MPs) को ज्ञापन प्रस्तुति में शिथिलता....
AUAB द्वारा BSNL की 4G सर्विस की शुरुआत में निर्मित की जा रही बाधाएं और BSNL रिवाइवल पैकेज में दिए गए आश्वासनों के क्रियान्वयन में किए जा रहे विलंब को हाईलाइट करते हुए, देश भर में सभी सांसदों को ज्ञापन देने का आव्हान किया गया है।
सांसदों (MPs) को ज्ञापन प्रस्तुति, BSNL के रिवाइवल और सर्वाइवल (पुनरुत्थान और जीवंतता) के पक्ष में जन समर्थन प्राप्त करने हेतु काफी अहम है। किन्तु, यह अत्यंत निराशाजनक है कि कुछ ही सर्कल्स यह कार्य कर रहे हैं। BSNL में सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन होने के नाते, BSNLEU के सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज की MPs को ज्ञापन प्रस्तुति की कार्यवाही की जिम्मेदारी अधिक है।
अतः, CHQ, BSNLEU के सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से अनुरोध करता है कि वें अपने अपने सर्किल/डिस्ट्रिक्ट में MPs को ज्ञापन प्रस्तुति का कार्य पूर्ण करने हेतु सक्रिय हो जाएं। ज्ञापन प्रस्तुति में शिथिलता के मद्दे नजर, AUAB द्वारा ज्ञापन प्रस्तुति की समयावधि बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में लिए गए निर्णय की घोषणा कल की जा सकती है।
bsnleuchq@gmail.com 