23 - Sep - 2020

Hindi translation of "Labour Law Amendment Bills passed with abnormal haste in the Lok Sabha."

लोकसभा में, श्रम कानून संशोधन बिल असाधारण जल्दबाजी में स्वीकृत...

श्रम कानून संशोधन बिल, कल लोकसभा द्वारा असाधारण जल्दबाजी में स्वीकृत कर दिया गया। संघर्षों से हासिल किए गए अधिकारों को छिनते हुए , तीन लेबर कोड बिल ( Labour Code Bills) पास कर दिए गए। वें, निम्नानुसार है -


(a) Occupational Safety, Health & Working Condition Code. ( व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य परिस्थिति बाबद)

(b) Code on Industrial Relations. (औद्योगिक संबंधों बाबद)

(c) Code on Social Security. (सामाजिक सुरक्षा बाबद)


उपर्युक्त बिल्स के अनुसार 74% से अधिक औद्योगिक वर्कर्स और 70% औद्योगिक संस्थानों के वर्कर्स “Hire & Fire Regime” (नियोक्ता की मर्जी अनुसार कार्य पर रखने और निकालने की व्यवस्था) के अंतर्गत झोंक दिए जाएंगे। पूंजीपति और कॉर्पोरेट्स अपनी मर्जी अनुसार वर्कर्स को कार्य पर रखेंगे और मर्जी अनुसार निकाल देंगे। ट्रेड यूनियन्स का गठन अत्यंत मुश्किल हो जाएगा। हड़ताल पर जाने के मजदूरों के अधिकार को वास्तविक रूप से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

अब देश के वर्किंग क्लास के समक्ष श्रम कानून संशोधनों के खिलाफ लड़ने के अलावा अन्य कोई विकल्प शेष नही है।