Hindi translation of "Kerala CGM ordered that all Non-Executives should mark attendance through Mobile App w.e.f. 01.11.2024 – BSNLEU strongly opposes – marking attendance through Mobile App can be done only if Non-Executives also provided mobile handset."
केरल के चीफ जनरल मैनेजर ने आदेश दिया है कि सभी नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स 01.11.2024 से मोबाइल ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करें - BSNLEU ने इसका कड़ा विरोध किया - मोबाइल ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करना तभी संभव है जब नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स को भी मोबाइल हैंडसेट उपलब्ध कराएं।
यह जानकर आश्चर्य हुआ कि केरल सर्कल के चीफ जनरल मैनेजर ने आदेश जारी किया है कि सभी नॉन एक्ज़ीक्यूटिव्स 01.11.2024 से केवल मोबाइल ऐप के माध्यम से ही अपनी उपस्थिति दर्ज करें। बहुत से नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के पास स्मार्ट फोन नहीं है, जो मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए आवश्यक है। इन परिस्थितियों में, यह कुछ और नहीं बल्कि केरल सर्कल के चीफ जनरल मैनेजर द्वारा नॉन एक्ज़ीक्यूटिव्स को परेशान करना है। BSNLEU ने इसका विरोध किया है और आज निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र लिखकर उनके हस्तक्षेप का अनुरोध किया है। BSNLEU ने निदेशक (मानव संसाधन) से कहा है कि नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स को मोबाइल ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए, जब तक कि उन्हें भी एक्ज़िक्यूटिव्स की तरह मोबाइल हैंडसेट उपलब्ध न करा दिया जाए।
bsnleuchq@gmail.com 