Hindi translation of "Joint Forum writes to the Secretary, Telecom, demanding issuing of Presidential Order to the employees recruited and sent for training by the DoT before 01.10.2000."
संयुक्त मंच ने सचिव, दूरसंचार को 01.10.2000 से पहले डीओटी द्वारा भर्ती किये गये और प्रशिक्षण के लिए भेजे गए कर्मचारियों को प्रेसिडेंशियल ऑर्डर जारी करने की मांग करते हुए लिखा।
नोन एक्ज़िक्यूटिव्स यूनियनों और एसोसिएशनों के संयुक्त मंच ने दिनांक 15.05.2023 को हुई अपनी ऑनलाइन बैठक में सचिव, दूरसंचार को पत्र लिखने का निर्णय लिया है, जिसमें दूरसंचार विभाग, बीएसएनएल के गठन से पहले भर्ती किए गए और प्रशिक्षण के लिए भेजे गये लेकिन जिनकी वास्तविक नियुक्ति बीएसएनएल द्वारा 01.10.2000 के बाद की गई थी ऐसे सभी कर्मचारियों को प्रेसिडेंशियल ऑर्डर जारी करने की मांग की गई है। तीन माननीय CAT और दो माननीय उच्च न्यायालयों ने कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय दिए हैं। संयुक्त मंच ने कल दूरसंचार सचिव को पत्र लिखकर इन सभी मुद्दों पर प्रकाश डाला है ।
bsnleuchq@gmail.com 