02 - Nov - 2020

Hindi translation of "Join the General Strike enmasse - Com. Tapan Sen appeals to the BSNL employees."

आम हड़ताल में व्यापक रूप से शामिल होवें- कॉम तपन सेन की BSNLEU कर्मियों से अपील.

BSNLEU द्वारा 28 अक्टूबर, 2020 को शाम 6.00 बजे, 26 नवंबर, 2020 को होने वाली हड़ताल हेतु कर्मचारियों को संगठित करने के लिए फेसबुक पर लाइव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉम तपन सेन, महासचिव, सीटू ने संबोधित किया। उन्होंने इस पर प्रकाश डाला कि किस तरह विगत सरकारों के निजी समर्थक और BSNL विरोधी कदम उठाए जाने से BSNL लगातार कमजोर होता जा रहा है। उन्होंने, नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा सार्वजनिक उपक्रमों के वृहद रूप से किए जा रहे निजीकरण बाबद विस्तार से समझाया। कॉम तपन सेन ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों द्वारा संघर्षों से हासिल अधिकारों को छीन कर मोदी सरकार उन्हें बड़े कॉर्पोरेट्स का गुलाम बनाने हेतु प्रयासरत है। कॉम तपन सेन ने विभिन्न संघर्षों, उदाहरण के लिए कोयला क्षेत्र के कर्मियों, BPCL और ऑर्डनेन्स फैक्ट्री के कर्मियों और उत्तर प्रदेश के इलेक्ट्रिसिटी कर्मियों के संघर्षों का जिक्र किया जहां सरकार द्वारा निजीकरण कार्यवाही को वापस लेना पड़ा। अंत में, कॉम तपन सेन ने BSNL कर्मियों से, BSNL के हितों की रक्षा के लिए और साथ ही मोदी सरकार के कर्मचारी विरोधी, और पब्लिक सेक्टर विरोधी अभियान को रोकने के लिए 26 नवंबर, 2020 को होने वाली आम हड़ताल में वृहद रूप से शामिल होने की अपील की।