Hindi translation of "Jio's potential loss for the financial year 2018-19 will be Rs.15,000 crores - says US research firm Bernstein."
वित्तीय वर्ष 2018-19 में जिओ का संभावित घाटा रु 15,000 करोड़ रहेगा- US की रिसर्च फर्म बर्नस्टीन का कथन...
इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, US की रिसर्च और ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में जिओ का संभावित घाटा रु 15,000 करोड़ रहेगा। जिओ का घाटा वोडाफोन आईडिया और एयरटेल के घाटे से कहीं अधिक भयावह होगा। बर्नस्टीन ने यह भी कहा है कि अपने एकाउंट्स में मुनाफा दिखाने के लिए जिओ एकाउंट्स "मैनेज" कर रहा है। उदाहरण के लिए, जिओ ने रु 7,500 करोड़ अपने ग्राहकों को हैंडसेट सब्सिडी के रूप में व्यय होना दर्शाया है। यदि यह खर्च जिओ के प्रॉफिट एंड लॉस एकाउंट में दर्शाया जाता तो 2018-19 में अक्टूबर से दिसंबर की तिमाही के दौरान ही जिओ का घाटा रु 3,800 करोड़ हो जाता। लेकिन इस खर्च को रिलायंस रिटेल के एकाउंट में दर्शाया गया। इसके परिणाम स्वरूप, 2018-19 की अक्टूबर से दिसंबर की तिमाही में जिओ का रु 831 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्शाया गया। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट कहती है कि बर्नस्टीन की रिपोर्ट पर रिलायंस जिओ ने उनके सवाल पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नही की है। इकोनॉमिक टाइम्स ने मार्केट के विश्लेषकों का उल्लेख करते हुए यह भी कहा है कि रिलायंस जिओ का मार्केट शेयर 30% तक पहुंचते ही वह टैरिफ बढ़ाना शुरू कर देगा।
[ स्त्रोत: Economic Times dt. 27-02-2019 ]
bsnleuchq@gmail.com 