Hindi translation of "Jio's ARPU falls sharply - Good news for the industry."
जियो के ARPU में तीव्र गिरावट- इंडस्ट्री के लिए अच्छी खबर...
यह भारत की टेलीकॉम इंडस्ट्री के लिए सुखद खबर है कि रिलायंस जियो के ARPU में तीव्र गिरावट हो रही है। ऑपरेटर के कुल राजस्व को कंपनी के ग्राहकों की संख्या से भाग देने पर प्राप्त संख्या ARPU कहलाती है। अतः, किसी भी कंपनी के ARPU में वृद्धि से मुनाफे में भी वृद्धि होगी और कमी होने से ठीक विपरीत। खबर मिली है कि रिलायंस का ARPU कम होता जा रहा है। इसका ARPU दिसंबर 2017 में रु 154/- था। फिर दिसंबर 2018 में यह गिर कर रु 130/- हो गया। इसके बाद और गिरावट के साथ मार्च 2019 में यह रु 126.2 पर आ गया। यह एक सर्व विदित तथ्य है कि जियो द्वारा शुरू किए गए बेहद नृशंस मूल्य युद्ध (टैरिफ वार) की वजह से BSNL सहित सभी टेलीकॉम कंपनियां घाटे की स्थिति में पहुंच गई। जियो चाहता है कि सभी टेलीकॉम कंपनियां बंद हो जाए और वह टेलीकॉम इंडस्ट्री में एकाधिकार स्थापित कर जनता को लूट सके। इंडस्ट्री के विश्लेषकों का अनुमान है कि शीघ्र ही टेलीकॉम टैरिफ में वृद्धि होगी। अब, जियो के ARPU में तीव्र गिरावट इस बात के संकेत है कि जियो को भी अपने टैरिफ में शीघ्र वृद्धि करना होगी और ये BSNL व अन्य ऑपरेटर्स के लिए अच्छी खबर है।
bsnleuchq@gmail.com 