17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Jio, Airtel, Vodafone Idea announce huge increase in their tariffs - BSNL should also increase it's tariff to come out of the financial crisis"

जिओ, एयरटेल, वोडाफोन आईडिया ने टैरिफ में बेतहाशा वृद्धि की घोषणा की है- BSNL को भी वित्तीय संकट से बाहर आने के लिए अपने टैरिफ में वृद्धि करना होगी।

एयरटेल और वोडाफोन आईडिया ने उनके कॉल चार्ज और डेटा चार्ज  में 45% तक वृद्धि की है। इसी प्रकार जिओ ने अपने टैरिफ में 40% तक वृद्धि घोषित की है। निःसंदेह, तीनों ही निजी ऑपरेटर्स द्वारा टैरिफ में घोषित की गई वृद्धि बेहद अधिक है। BSNL को भी निजी ऑपरेटर्स के समान अपने टैरिफ में भी वृद्धि करनी चाहिए। इससे BSNL को मौजूदा संकट से उबरने में मदद होगी। ज्ञातव्य है कि पूर्व में कई अवसरों पर BSNLEU ने यह भविष्यवाणी की थी कि निकट भविष्य में टैरिफ में वृद्धि होगी और तदनुसार BSNL की वित्तीय स्थिति में भी व्यापक सुधार होगा।

इस विकट स्थिति में, BSNLEU सभी को यह सूचित करना चाहेगी कि 4G स्पेक्ट्रम आवंटित होने और कॉल और डेटा चार्ज में व्यापक वृद्धि होने से BSNL के शीघ्र ही वित्तीय संकट से उबरने की पूर्ण संभावना है। अतः जिन कर्मचारियों ने BSNL की भविष्य में वित्तीय अनिश्चितता की स्थिति के भय से VRS हेतु ऑप्ट किया हैं, वें बेशक अपना VRS ऑप्शन वापस ले सकते हैं।