01 - Feb - 2021

Hindi translation of "January 2021 salary not disbursed – Management continues to hit the employees below the belt –Organise lunch hour demonstrations on 05.02.2021."

जनवरी, 2021 के वेतन का वितरण नही हुआ- प्रबंधन का कर्मचारियों के साथ नियम विरुद्ध अन्यायपूर्ण व्यवहार जारी- 05.02.2021 को प्रदर्शन करें....

BSNLEU द्वारा निरंतर रूप से, कर्मचारियों को हर माह निर्धारित तिथि पर वेतन वितरण सुनिश्चित करने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।  BSNLEU द्वारा इस हेतु   21.01.2021 को भोजन अवकाश में प्रदर्शन किए गए और प्रबंधन द्वारा, ताबड़तोब, दिसंबर, 2020 के वेतन का उसी दिन वितरण कर दिया गया। किन्तु,   प्रबंधन द्वारा पुनः जनवरी, 2021 का वेतन निर्धारित तिथि पर   वितरित नही किया गया है। इस तरह से, प्रबंधन लगातार कर्मचारियों के साथ नियम विरुद्ध अन्यायपूर्ण व्यवहार कर रहा है। यह स्वीकार्य नही है। BSNLEU के ऑल इंडिया सेंटर की कल दिनांक 31.01.2021 को सम्पन्न मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि जनवरी, 2021 के त्वरित वेतन भुगतान हेतु प्रबंधन को बाध्य करने और आगामी महीनों में निर्धारित तिथि पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के लिए निरंतर रूप से आंदोलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसी तारतम्य में, ऑल इंडिया सेंटर ने  05.02.2021 को भोजन अवकाश में प्रदर्शन करने का कर्मचारियों से आव्हान किया है। BSNLEU की सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स से अनुरोध है कि अधिकतम कर्मचारियों की सहभागिता के साथ भोजन अवकाश में प्रभावशाली प्रदर्शन आयोजित करें।