Hindi translation of "It took more than two months for the CMD BSNL to approve the payment of IDA arrears – BSNLEU writes to him, demanding immediate payment of the arrears."
सीएमडी बीएसएनएल-CMD, BSNL को आइडीए के बकाया भुगतान-Payment of IDA Arrears की फाइल को मंजूरी देने में दो महीने से अधिक का समय लगा - बीएसएनएलईयू -BSNLEU ने पत्र लिखकर बकाया राशि के तत्काल भुगतान की मांग की।
बीएसएनएलईयू-BSNLEU द्वारा दिनांक 17-02-2021 को दायर मामले में माननीय केरल उच्च न्यायालय-Honourable Kerala High Court ने आदेश दिया कि दिनांक 01.10.2020 से हुई आइडीए के दरों में वृद्धि का बीएसएनएल के नोन-एक्ज़ीक्यूटिव-non-executives को भुगतान किया जाना चाहिए। दिनांक 02.08.2021 को डीपीई -DPE ने दिनांक 01.10.2021 से देय आईडीए वृद्धि-IDA increase का विवरण जारी किया है । इसके बाद दिनांक 03.08.2021 को ही बीएसएनएलईयू-BSNLEU ने सीएमडी बीएसएनएल-CMD, BSNL को पत्र लिखकर नोन-एक्ज़ीक्यूटिव कर्मचारियों को आईडीए के बकाया का भुगतान-payment of IDA arrears तत्काल करने की मांग की। हालांकि सीएमडी बीएसएनएल-CMD, BSNL को आईडीए के बकाया भुगतान-Payment of IDA arrears की फाइल को स्वीकृति देने में दो माह से अधिक का समय लग गया। फिर भी वास्तविक भुगतान कब किया जाएगा यह किसी को नहीं पता। बीएसएनएलईयू ने आज सीएमडी बीएसएनएल को पत्र लिखकर आईडीए के बकाया भुगतान के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।
bsnleuchq@gmail.com 