Hindi translation of "It is a do or die situation - AUAB calls on the employees to organise the 3 strike massively."
यह करो या मरो की स्थिति है- 3 दिवसीय हड़ताल जबरदस्त रूप से आयोजित कीजिए, AUAB का आव्हान...
आज AUAB की अहम मीटिंग हुई। BSNLEU, NFTE , SNEA, AIBSNLEA, AIGETOA, BSNL MS, ATM, TEPU व BSNL OA के महासचिवों/ सीनियर लीडर्स ने शिरकत की। मीटिंग में सम्पूर्ण देश में 3 दिवसीय हड़ताल की सफलता हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी महासचिवों ने तैयारियों के संबंध अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। यह बेहद उत्साहवर्धक है कि हड़ताल की शानदार तैयारियां हुई है। विशेष रूप से इसमें विगत 2 दिनों में जबरदस्त गति परिलक्षित हुई है। सभी पहलुओं पर विचार विमर्श पश्चात हड़ताल करने का पुनः सर्वानुमति से निर्णय लिया गया। हड़ताल आज मध्य रात्रि (00:00 hrs.) से शुरू होगी। सभी कॉमरेड्स से अनुरोध है कि इस संबंध में किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण की आवश्यकता होने पर अपने महासचिव से संपर्क किया जा सकता है।
*AUAB ZINDABAD*.
bsnleuchq@gmail.com 