Hindi translation of "Issuing Presidential Orders to the officials recruited and sent for training by the DoT, but who were appointed after the formation of BSNL – GS, BSNLEU discusses with the CMD BSNL."
डीओटी द्वारा भर्ती किए गए और प्रशिक्षण के लिए भेजे गए लेकिन जिन्हें बीएसएनएल गठन के बाद नियुक्त किया गया था वह कर्मचारियों को प्रेसिडेंशियल ऑर्डर जारी करना - महासचिव, BSNLEU ने सीएमडी, बीएसएनएल के साथ चर्चा की।
BSNLEU लगातार यह मांग कर रहा है कि डीओटी द्वारा भर्ती किए गए और प्रशिक्षण के लिए भेजे गए लेकिन जिन्हें बीएसएनएल के गठन के बाद नियुक्त किया गया था उन्हें प्रेसिडेंशियल ऑर्डर किए जाने चाहिये । 3 CAT और 2 उच्च न्यायालयों ने कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय दिए हैं। हालाँकि, दूरसंचार विभाग के निर्देश के अनुसार, बीएसएनएल ने इन निर्णयों के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में एक एसएलपी दायर की है। 15.02.2023 को BSNLEU ने एक बार फिर इस मामले में सीएमडी, बीएसएनएल को पत्र लिखा। आज साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव ने श्री पी.के. पुरवार, सीएमडी, बीएसएनएल से चर्चा की । चर्चा के बाद सीएमडी, बीएसएनएल ने जवाब दिया कि वह उपयुक्त निर्णय लेने के लिए BSNLEU के पत्र को डीओटी को भेजेंगे।
bsnleuchq@gmail.com 