Hindi translation of "Issuing passwords to the Non-Executives working in E-office – non-implementation of assurance – BSNLEU writes to the Director (HR)."
ई-ऑफिस में काम करने वाले नोन एक्ज़िक्यूटिव्स को पासवर्ड जारी करना - आश्वासन का कार्यान्वयन नहीं होना : BSNLEU निदेशक (मानव संसाधन) को लिखता है।
BSNLEU लगातार मांग कर रहा है कि, ई-ऑफिस में तैनात नॉन-एग्जीक्यूटिव्स को पासवर्ड जारी किया जाए। इस मुद्दे को एक साल से अधिक समय से निदेशक (मानव संसाधन) के समक्ष उठाया जा रहा है। 13.06.2022 को निदेशक (मानव संसाधन) के साथ आयोजित औपचारिक बैठक में भी इस पर चर्चा की गई । निदेशक (मानव संसाधन) ने आश्वासन दिया था कि, कॉर्पोरेट कार्यालय इस मामले पर सीजीएम को पत्र जारी करेगा। पहले से ही दो महीने हो चुके है। कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। इसलिए, सीएचक्यू ने आज निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र लिखकर तुरंत पत्र जारी करने की मांग की है।
bsnleuchq@gmail.com 