10 - May - 2022

Hindi translation of "Issuing of Presidential Orders to the employees who directly became Telecom Technicians, from Temporary Status Mazdoors – GS and Dy.GS discussed the issue with the Director (HR)."

टेम्पररी स्टेटस मज़दूर-TSM से सीधे दूरसंचार तकनीशियन-TT बन गए कर्मचारियों को प्रेसिडेंशियल ओर्डर जारी करना :-  महासचिव और उप महासचिव ने निदेशक (एचआर) के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की।

BSNLEU लगातार मांग कर रहा है कि, टीएसएम जिन्हें सीधे दूरसंचार तकनीशियनों के रूप में पदोन्नत किया गया था, को प्रेसिडेंशियल ओर्डर जारी किये जाने चाहिए। ये कर्मचारी सीधे  टेम्पररी स्टेटस मज़दूर से दूरसंचार तकनीशियन बन गए हैं। बीएसएनएल में ऐसे करीब 400 कर्मचारी हैं। BSNLEU ने इस मुद्दे को आगे भी उठाया था, लेकिन दूरसंचार विभाग ने इसे अस्वीकार कर दिया था। एक बार फिर BSNLEU ने निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र लिखकर इस मुद्दे को सचिव स्तर पर उठाने की मांग की है। आज महासचिव साथी पी.अभिमन्यु और उप महासचिव साथी जॉन वर्ग़िस  ने आज निदेशक (मानव संसाधन) श्री अरविंद वडनेरकर के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की। BSNLEU ने मांग की है कि इस मुद्दे को एक बार फिर सचिव, दूरसंचार के स्तर पर नए सिरे से उठाया जाना चाहिए। निदेशक (मानव संसाधन) ने आवश्यक कार्य करने का आश्वासन दिया है ।