Hindi translation of "Issue Presidential Orders to the 140 RMs of Darbhanga district – General Secretary, BSNLEU, demands in the meeting with the Director (HR)."
दरभंगा जिले के 140 आरएम को प्रेसिडेंशियल ओर्डर जारी करें : महासचिव, BSNLEU ने निदेशक (एचआर) के साथ बैठक में मांग उठाई।
बिहार सर्कल में दरभंगा जिले के 140 आरएम को प्रेसिडेंशियल ओर्डर जारी करने के संबंध में BSNLEU और निदेशक (एचआर) के बीच आज एक बैठक हुई। श्री सौरभ त्यागी, पीजीएम (स्था.) ने भी इस बैठक में भाग लिया। साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव ने निम्नलिखित निवेदन किया :-
- 18.02.1999 को माननीय CAT, पटना ने दूरसंचार विभाग को 191 केज़्यूल मजदूरों को टीएसएम का दर्जा प्रदान करने और उनकी सेवाओं को नियमित करने का निर्देश दिया।
- 01.05.2001 को महाप्रबंधक, दरभंगा ने 191 केज़्यूल मजदूरों को टीएसएम का दर्जा जारी किया। लेकिन पत्र में यह भी कहा गया था कि यह आदेश प्रोविज़नल / एडहोक है और यदि लेबर कार्ड वास्तविक नहीं साबित होते हैं तो इसे रद्द किया जा सकता है।
- 18.07.2002 को जनरल मेनेजर, दरभंगा ने 140 टीएसएम को रेग्युलर मजदूर के रूप में नियुक्त किया।
- कार्पोरेट कार्यालय के दिनांक 01.12.2018 के पत्र के आधार पर रेग्युलर मजदूरों को जारी चार्जशीट रद्द की जाती है।
- दरभंगा के महाप्रबंधक और उप महाप्रबंधक पर जारी आरोप पत्र भी वापस ले लिए गए।
- 140 अधिकारियों को टीएसएम का दर्जा जारी किए 21 साल हो चुके हैं। उनके प्रेसिडेंशियल ओर्डर में देरी करना अनुचित है।
साथी पी.अभिमन्यु, महासचिव ने जोरदार मांग की है कि पूर्वोक्त तथ्यों को देखते हुए सभी 140 रेग्युलर मजदूरों को तुरंत प्रेसिडेंशियल ओर्डर जारी किए जाएं। महासचिव ने निदेशक (मानव संसाधन) से प्रेसिडेंशियल ओर्डर जारी करने के लिए इस मुद्दे को दूरसंचार विभाग के साथ उठाने का भी अनुरोध किया।
bsnleuchq@gmail.com 