17 - Sep - 2020

Hindi translation of "International Women's Day on 8th March - Observe it effectively and highlight the atrocities against women effectively."

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: 8 मार्च - महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित करें...

सीईसी मीटिंग्स के निर्णयों के अनुसार, BSNLEU द्वारा हर वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। सीएचक्यू द्वारा सभी सर्किल और जिला यूनियन्स को इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रभावी तरीके से आयोजित करने का अनुरोध किया जा चुका है। सीएचक्यू यहां यह भी स्पष्ट करना चाहेगा कि कार्यक्रम का आयोजन महज रस्म अदायगी न हो। कार्यक्रम के माध्यम से हमारे समाज में महिलाओं को 'समान अधिकार से वंचित' रखने के मुद्दे पर प्रकाश डाला जाना चाहिए। हमारे देश में महिलाओं पर विविध अत्याचार किए जा रहे हैं। द थॉमसन रायटर्स फाउंडेशन ने अपनी 19 जून 2018 को प्रस्तुत रिपोर्ट में स्वास्थ्य, आर्थिक स्त्रोतों तक पहुंच, भेदभाव, रूढ़िवादी परंपराओं का अनुसरण (कस्टमरी प्रैक्टिसेज), यौन व अन्य प्रताड़ना और मानव तस्करी आदि के परिप्रेक्ष्य में हमारे देश को बेहद खतरनाक निरूपित किया है। वर्किंग क्लास मूवमेंट (आंदोलन) का यह दायित्व बनता है कि वह महिलाओं के साथ हो रहे  इस प्रकार के सभी अन्याय के विरोध में लड़ें। सीएचक्यू सभी सर्किल और जिला यूनियन्स से अनुरोध करता है कि इन सभी मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रभावी तरीके से आयोजित करें।