17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Intensify the "BSNL At Your Door Steps" programme.."

"BSNL आपके द्वार " कार्यक्रम में गति लावें....
BSNL बेहद गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रहा है। BSNL और MTNL को रु 74000 करोड़ का सरकार द्वारा बेल आउट पैकेज देने से संबंधित झूठी खबरें मीडिया में आ रही है। यह खबर पूर्ण रूप से बोगस है, और कुछ नही। अगर सरकार से BSNL को कुछ प्राप्त हो सकता है तो वह है केवल 4G स्पेक्ट्रम का मुफ्त आवंटन। इसके अलावा सरकार BSNL को वित्तीय सहयोग के रूप में एक पाई भी देने वाली नही है। बैंक भी BSNL को लोन देने के लिए आगे नही आ रहे हैं। यही वास्तविक स्थिति है। ऐसे में, BSNL के पास केवल एक ही रास्ता बचता है कि BSNL अपने राजस्व को बढ़ाने के लिए हरसंभव कोशिश करे। AUAB,  "BSNL आपके द्वार " कार्यक्रम को तीव्रता के साथ क्रियान्वित करने हेतु सभी एग्जीक्यूटिव्ज और नॉन एग्जीक्यूटिव्ज को आव्हान कर चुकी है। अतः BSNLEU के सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से अनुरोध है कि वें पहल करें और कार्यक्रम के प्रभावशाली तरीके से क्रियान्वयन हेतु अन्य यूनियन्स व एसोसिएशन्स से समन्वय स्थापित करें। हमें विभिन्न सर्कल्स में अधिक से अधिक संख्या में FTTH कनेक्शन लगा कर, पुराने बकाया की वसूली कर और स्क्रैप मटेरियल का निपटान कर अधिक से अधिक राजस्व प्राप्त करना है। BSNL के कर्मचारी पूर्व में भी कंपनी को संकट से उबारने के लिए आगे आ चुके हैं। इसी प्रकार अभी भी BSNL कर्मचारी "BSNL आपके द्वार " कार्यक्रम को तीव्रता के साथ क्रियान्वित कर कंपनी और कर्मचारियों के भविष्य की रक्षा करें।