Hindi translation of "Inordinate delay in the payment of medical bills of the serving and retired employees – BSNLEU writes to the CMD BSNL, demanding immediate payment."
सेवारत-Serving और सेवानिवृत्त कर्मचारियों-Retired Employees के मेडिकल बिलों-Medical Bills के भुगतान में अत्यधिक देरी : बीएसएनएलईयू-BSNLEU ने सीएमडी बीएसएनएल-CMD, BSNL को पत्र लिखकर तत्काल भुगतान की मांग की।
सेवारत व सेवानिवृत्त बीएसएनएल कर्मचारियों के मेडिकल बिलों के भुगतान में अत्यधिक विलंब हो रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मेडिकल बिलों का भुगतान अप्रैल, 2019 के बाद से नहीं किया गया है, जिसका मतलब है कि ढाई साल की देरी हो रही है। सेवारत कर्मचारियों के मेडिकल बिलों का भुगतान अप्रैल, 2020 से नहीं किया गया है। सेवारत कर्मचारियों के संबंध में डेढ़ साल की देरी हो रही है। इस मुद्दे को सीएमडी बीएसएनएल के सामने कई बार उठा चुके हैं। हर बार कंपनी की तनावपूर्ण आर्थिक हालत को बिलों का भुगतान न होने का कारण बताया जा रहा है। बीएसएनएलईयू ने आज सीएमडी बीएसएनएल को पत्र लिखकर सभी लंबित मेडिकल बिलों का तत्काल भुगतान करने की मांग की है।
bsnleuchq@gmail.com 