10 - Feb - 2025

Hindi translation of "Inordinate delay in issuing minutes of the 40th meeting of the National Council, held on 13.01.2025 – BSNLEU writes letter to the Director (HR), requesting for early issuing of the minutes."

दिनांक 13.01.2025 को आयोजित नेशनल काउंसिल की 40वीं बैठक के मिनट्स जारी करने में अत्यधिक विलम्ब - BSNLEU ने निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र लिखकर कार्यवृत्त शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया।

नेशनल काउंसिल की 40वीं बैठक दिनांक 13.01.2025 को आयोजित की गई थी। उस बैठक को हुए लगभग एक माह हो चुका है। जब तक प्रबंधन द्वारा बैठक के मिनिट्स जारी नहीं किए जाते, तब तक उस बैठक में लिए गए निर्णयों को क्रियान्वित नहीं किया जाएगा। मिनिट्स जारी करने में विलम्ब होने से बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन में विलम्ब होगा। BSNLEU ने आज निदेशक (मानव संसाधन) जो नेशनल काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं, को पत्र लिखकर नेशनल काउंसिल की बैठक के मिनट्स शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया है।