30 - Aug - 2024

Hindi translation of "Implementation of Online Transfer Application Module for inter-circle transfer under Rule-8."

नियम-8 के अन्तर्गत इंटर-सर्कल स्थानान्तरण के लिए ऑनलाइन स्थानान्तरण आवेदन मॉड्यूल का क्रियान्वयन।

कारपोरेट कार्यालय ने निर्णय लिया है कि नियम 8 के अन्तर्गत सभी इंटर-सर्कल स्थानान्तरण केवल ऑनलाइन ही किये जाने चाहिए। स्थानान्तरण के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। इस नीति के अनुरूप आज कारपोरेट कार्यालय ने ऑनलाइन स्थानान्तरण आवेदन मॉड्यूल का क्रियान्वयन किया है। इसके अतिरिक्त कारपोरेट कार्यालय ने इंटर-सर्कल नियम 8 के अन्तर्गत स्थानान्तरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया के सम्बन्ध में भी निर्देश जारी किये हैं। साथियों की जानकारी के लिए कारपोरेट कार्यालय के पत्र की प्रति संलग्न ह।