15 - Jun - 2022

Hindi translation of "Implementation of a New Promotion Policy to the Non-Executives of BSNL."

निदेशक (मानव संसाधन) और BSNLEU के बीच औपचारिक बैठक : बीएसएनएल के नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के लिए एक नई प्रमोशन पोलीसी का कार्यान्वयन।

दिनांक 13-06-2022 को आयोजित औपचारिक बैठक में BSNLEU ने बताया कि एक्ज़िक्यूटिव्स प्रमोशन पोलीसी (ईपीपी) और नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स प्रमोशन पोलीसी (एनईपीपी) के बीच कई भेदभाव हैं। BSNLEU ने यह भी बताया कि एनईपीपी के भीतर भी दूरसंचार विभाग से अवशोषित कर्मचारियों और बीएसएनएल द्वारा सीधे भर्ती किए गए कर्मचारियों के बीच भेदभाव किया जाता है। यूनियन ने मांग की कि एक नई पदोन्नति नीति की आवश्यकता है जो इन सभी भेदभावों को दूर करेगी। इसी तरह, यूनियन ने यह भी बताया कि एनईपीपी के लिए समझौते पर 14 साल पहले हस्ताक्षर किए गए थे और इस अवधि के दौरान बहुत सारे बदलाव हुए हैं। अत: नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के लिए नई प्रमोशन पोलीसी का कार्यान्वयन अनिवार्य हो गया है। निदेशक (मानव संसाधन) ने धैर्यपूर्वक सुनवाई की और बताया कि इस मुद्दे पर गौर किया जाएगा।