Hindi translation of "Implement the assurance of disbursement of January,2022 salary on 31-01-2022 and also disbursement of salary on the due date of every month hereafter- BSNLEU writes to the CMD BSNL."
दिनांक 31-01-2022 को जनवरी-2022 माह के वेतन वितरण के आश्वासन को लागू करें और इसके बाद हर महीने की नियत तारीख को वेतन का वितरण भी करें : बीएसएनएलईयू ने सीएमडी, बीएसएनएल को पत्र लिखा है ।
पिछले कुछ वर्षों से प्रत्येक माह की नियत तारीख को वेतन का वितरण न करना बीएसएनएल कर्मचारियों की सबसे ज्वलंत समस्याओं में से एक है। दिनांक 27.10.2021 को सीएमडी बीएसएनएल और एयूएबी के बीच हुई बैठक में, इस मुद्दे पर एक समझौता हुआ था। तदनुसार, जनवरी-2022 से प्रत्येक महीने की नियत तारीख को वेतन वितरित किया जाएगा। तथापि, यह चिंता का विषय है कि दिनांक 27-10-2021 को आयोजित बैठक में एयूएबी को सीएमडी बीएसएनएल द्वारा दिए गए आश्वासनों को कार्यान्वित नहीं किया गया है। इसलिए बीएसएनएलईयू ने सीएमडी, बीएसएनएल को पत्र लिखकर उन्हें समझौते के बारे में याद दिलाया है और दिनांक 31-01-2022 को जनवरी-2022 माह के वेतन के वितरण और इसके बाद हर महीने की नियत तारीख को वेतन के वितरण की मांग की है।
bsnleuchq@gmail.com 