09 - Oct - 2024

Hindi translation of "Impart training to the Non- Executive employees in computer operations and also in FTTH activities - BSNLEU writes to the Director(HR)."

नॉन एक्ज़ीक्यूटिव कर्मचारियों को कम्प्यूटर संचालन तथा एफटीटीएच गतिविधियों में प्रशिक्षण प्रदान करें - BSNLEU ने निदेशक (एचआर) को पत्र लिखा।

BSNLEU ने आज निदेशक (एचआर) को पत्र लिखकर मांग की है कि नॉन एक्ज़ीक्यूटिव कर्मचारियों, विशेषकर टीटी तथा एटीटी को कम्प्यूटर संचालन तथा एफटीटीएच गतिविधियों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाना चाहिए। अपने पत्र में BSNLEU ने मांग की है कि एफटीटीएच कनेक्शनों की व्यवस्था तथा रखरखाव के लिए टीटी तथा एटीटी को एफटीटीएच खंड में पुनः तैनात किया जाना चाहिए। यह मांग इस तथ्य के मद्देनजर उठाई गई है कि बीएसएनएल प्रबंधन ने सभी लैंडलाइन तथा ब्रॉडबैंड कनेक्शनों को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसे ध्यान में रखते हुए BSNLEU ने यह भी मांग की है कि टीटी तथा एटीटी को एफटीटीएच गतिविधियों में भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाना चाहिए।