17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Impact of the strike..."

हड़ताल का प्रभाव...
AUAB द्वारा आहूत 3 दिवसीय हड़ताल जबरदस्त रूप से सफल रही है। BSNL के आम कर्मचारी AUAB द्वारा प्रस्तुत वाजिब मांगों के समर्थन में कंधे से कंधा मिला कर AUAB के साथ खड़े हैं। हड़ताल तोड़ू तत्वों और कुछ धोखेबाजों द्वारा प्रसारित कई तरह के झूठ और अफवाहें भी BSNL की वित्तीय सुनिश्चितता व BSNL कर्मियों के भविष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित कर्मियों को अपने लक्ष्य से डिगा नही पा रही है। अंडमान निकोबार द्वीप के कैम्पबेल एक्सचेंज के कर्मचारी साथी इसका अनुपम उदाहरण है। यह एक्सचेंज नई दिल्ली से 2400 km की दूरी पर है, किन्तु यह दूरी कोई माने नही रखती है। इस एक्सचेंज के कर्मचारी संख्या में भले ही कम हो, किन्तु AUAB के कॉल पर ये सभी हड़ताल पर हैं। यह है हड़ताल का वास्तविक प्रभाव।