04 - Sep - 2023

Hindi translation of "Immunity from transfer - case of District Secretary, BSNLEU, Vadodara."

स्थानांतरण से छूट - जिला सचिव, BSNLEU, वडोदरा का मामला। 

मान्यता प्राप्त यूनियनों के पदाधिकारियों को स्थानांतरण से छूट पर कॉर्पोरेट कार्यालय के आदेशों का उल्लंघन करते हुए, गुजरात सर्कल प्रशासन ने वडोदरा के BSNLEU के जिला सचिव को एक दूर के जिले में स्थानांतरित कर दिया था। सीएचक्यू ने पहले ही इस मुद्दे को सीएमडी बीएसएनएल के समक्ष उठाया है। परिणामस्वरूप, स्थानांतरण को 30.09.2023 तक स्थगित रखा गया है। आज (04.09.2023) की बैठक में श्री पी.के. पुरवार, सीएमडी बीएसएनएल से साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव ने जोर देकर कहा कि जिला सचिव, BSNLEU, वडोदरा का स्थानांतरण रद्द किया जाना चाहिए।